जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर।टाटानगर के लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड की जांच में पुलिस को लगातार नये सुराग मिल रहे हैं। रेलवे सुरक्षा गार्ड आशीष कुमार कर्ण, छोटू शर्मा और जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस एक अन्य शूटर और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इसके लिए ओडिशा में पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्या की पूरी साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से रची गई थी और इसमें शामिल अधिकांश युवक अविनाश सिंह के करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं।

जांच की प्रक्रिया जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस जमीन विवाद को लेकर जीके गौतम की हत्या हुई, उस मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में लिखित शिकायत दी गई थी। पुलिस अब उस जमीन से जुड़े दस्तावेज, शिकायत पत्र और विवाद के इतिहास को भी खंगाल रही है। सूत्रों का क...