शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर मयूर स्पोर्टिंग सरकारी कर्मचारी प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले मुकाबले में लोको पायलट रेलवे ने कटरा वारियर्स को पांच विकेट से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। टूर्नामेंट का आयोजन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की स्मृति में किया जा रहा है। मैच में लोको पायलट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। कटरा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 121 रन बनाए। पांडे ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि शशिकांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लोको पायलट टीम ने पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भास्कर ने 29 और गौरव ने 22 रन बनाए। यह भी पढ़ें- भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर मैदान क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू कटरा की ओर से हिमांशु ने दो विकेट लिए। भास्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.