लोको पायलट ने पत्नी संग किया अप्राकृतिक दुष्कर्म
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- बांदा जिले में रेलवे में तैनात सहायक लोको पायलट ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। उस पर व उसके परिजनों पर पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी इल्जाम है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पश्चिमशरीरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा इलाके की महिला ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2024 को भरवारी के पांडेयमऊ में सुधांशु विश्वकर्मा से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता था। पीड़िता के मुताबिक, शिकायत करने पर ससुराली भी उसे पीटते थे। यह भी पढ़ें- Banda News: पति जबरन बनाता अप्राकृतिक संबंध, विरोध पर पीटता ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दूसरी बड़ी चार पहिया गाड़ी, जमीन और नकदी आदि की मांग करते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.