जमशेदपुर, मार्च 29 -- जमशेदपुर। लोको पायलट को प्रशिक्षण के दौरान एंबुलेंस सेवा डायल 102 और 108 आपातकालीन एंबुलेंस की सुविधा लेने के प्रति जागरूक किया गया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सुरक्षा के मद्देनजर दिया ताकि, 24x7 किसी को भी तत्काल चिकित्सा एवं अन्य सहायता मुहैया करा सके।टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट को बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण दिया। इससे हार्ट अटैक की स्थिति में गोल्डन आवर में लोगों की जीवन रक्षा हो सकेगा। आग लगने या सिलेंडर लिकेज पर फायर एक्सटिंग्विशर से आग को बुझाने का भी प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...