जमशेदपुर, मई 12 -- बागबेड़ा थाना अंतर्गत लॉबी गेट के पास लोको पायलट जीके गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने गयाजी से छोटू सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी राजकिशोर की गिरफ्तारी के लिए बिहार के कई शहरों में छापेमारी कर रही है। राजकिशोर का आखिरी लोकेशन मोकामा में मिला था। हालांकि पुलिस जब तक उसके पास पहुंचती, वह अपना ठिकाना बदल देता था, जिस कारण वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि पुलिस ने मामले को लेकर तीस से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की है, जिसमें कर्मचारी भी शामिल हैं, पर पुलिस को अबतक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। यह भी पढ़ें- मूढ़ी मिल मालिक हत्याकांड में पुलिस जांच तेज, 48 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर राजकिशोर की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। गौरतलब है कि 26 अप्रैल की देर रात जीके गौतम कांड्रा स...