लोहरदगा, मई 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। रांची से लोहरदगा जाने वाली दोपहर 2:55 बजे की ट्रेन (संख्या 218370) में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक युवक की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, उक्त ट्रेन जब टांगरबसली स्टेशन से लोहरदगा के लिए रवाना होने वाली थी, उसी दौरान एक युवक कोच के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के धीरे-धीरे आगे बढ़ते ही युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक नीचे फिसलकर ट्रेन के पहियों के करीब पहुंच गया। स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रेन कुछ ही दूरी पर रुक गई। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन रुकते ही रेलवे स्टाफ और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को ...