लोको पायलट की सूझबूझ से बची दो युवकों की जान
समस्तीपुर, सितम्बर 1 -- समस्तीपुर, हिसं। ट्रेन संख्या 13226 इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलटों ने अपनी सूझबूझ व सतर्कता का परिचय देते हुये दो युवकों की जान बचायी। जानकारी अनुसार समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड पर गंडक कॉलोनी के समीप मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस लेकर जा रहे लोको पायलटों की नजर रेल ट्रैक पर लेटे दो युवकों पर पड़ी। लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सुरक्षित दूरी पर रोका और काफी मशक्कत के बाद नशे में धूत दोनों युवकों को पटरी से हटाया। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों युवक नशे की हालत में बेसूध थे। युवकों को पटरी से हटाने के बाद लोको पायलट ने उक्त ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस दौरान आसपास के लोगों ने अपने छत से घटना का विडियो भी बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.