गौरीगंज, अप्रैल 7 -- महेंद्र सिंह /अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना थाना क्षेत्र के सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के निकट कोयलारा मुबारकपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार की शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के दौरान प्वाइंट 90बी में अचानक तकनीकी गड़बड़ी सामने आई। ट्रेन असंतुलित होते देख जिसे लोको पायलट ने ट्रेन रोक कर स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया। ट्रैक की खराबी दूर करने के बाद लगभग पौने दो घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। कोयलारा मुबारकपुर रेलवे क्रॉसिंग बैरियर से लगभग 100 मीटर पहले स्थित प्वाइंट 90बी में खराबी के संकेत मिलते ही बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन की गति धीमी कर दी और स्थिति को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.