जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विशर एवं अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नव नियुक्त ट्रेनी लोको पायलट, प्रमोशनल लोको पायलट, रिफ्रेशर लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट शामिल हुए। प्रशिक्षक रेलवे सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने आग लगने के पीछे होने वाली रासायनिक अभिक्रिया, आग के विभिन्न वर्गीकरण तथा आग बुझाने की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठोस, द्रव, गैस तथा धातु से संबंधित आग पर काबू पाने में अग्निशामक यंत्र का चयन महत्वपूर्ण है। इस दौरान आग की चपेट से स्वयं को बचाने के लिए स्टॉप-ड्रॉप-रोल विधि ...