कटिहार, जुलाई 8 -- कटिहार, एक संवाददाता ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन कटिहार मंडल की ओर से बुधवार को फणीश्वर नाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट, कटिहार में टीजीएम सह सेफ्टी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के लोको रनिंग स्टाफ से जुड़े सुरक्षा, कार्य परिस्थितियों और यात्री सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कटिहार मंडल के मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह तथा सीनियर डीपीओ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआईएलआरएसए के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड एमएस जैन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष आरआर भगत तथा विशेष अतिथि के रूप में जोनल अध्यक्ष जेएन साह उपस्थित रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में एके रावत और रंजीत कुमार ने रनिंग स्टाफ की समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर अपने विचार रखे।मौके पर संगठन की नई ...