प्रयागराज, मार्च 8 -- महिला दिवस पर रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में महिला सशक्तीकरण देखने को मिला। महिला टीम ने न केवल ट्रेनों का संचालन किया, बल्कि क्रू से लेकर मैनेजर तक की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 22308 (बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस) का संचालन टूंडला जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक महिला कर्मचारियों ने किया। टूंडला से कानपुर सेंट्रल तक लोको पायलट अर्चना ने ट्रेन का संचालन किया। वहीं ट्रेन मैनेजर के रूप में ज्योत्स्ना शुक्ला ने कानपुर सेंट्रल तक सेवाएं दीं। इसके बाद कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज जंक्शन तक उपासना कुमारी, काजल कुमारी तथा ट्रेन मैनेजर आयशा जायसवाल ने दायित्वों का निर्वहन किया। प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीनदयाल उपाध्...