चंदौली, अप्रैल 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थित एक रेलवे आवास में रविवार की देर रात चोर बाइक, आभूषण सहित नगदी लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी रेलकर्मी को सोमवार की सुबह शादी समारोह से आवास पर पहुंचने के बाद हुई। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। बिहार निवासी दुर्गेश कुमार रेलवे में लोको पायलट हैं। दो दिन पूर्व वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सपरिवार बिहार गए थे। सोमवार की सुबह जब वे लौटे तो आवास के बाहरी दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। जिसे देखकर वह आवाक रह गए। यह भी पढ़ें- लोको पायटल के आवास से लाखों की चोरी जब वह आवास के अंदर पहुंचे तो कमरों में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं उनकी बाइक, कुछ आभूषण और नकदी गायब मिली। उन्होंने इसकी जानकारी तत...