फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।ऐतिहासिक लोको स्थित दरगाह शहाबुद्दीन ओलिया का 266 वाँ सालाना उर्स मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। चार दिवसीय उर्स में राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश आदि शहरों के खासतौर के जायरीन शामिल हीने को पहुंचेंगे। दरगाह के सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम मियां ने बताया कि 28 से उर्स की शुरुआत होगी और 31 जुलाई को उर्स का समापन हो जाएगा।

उर्स में शामिल लोग उर्स में हिन्दू मुस्लिम सिख व अन्य धर्मो के लोग शामिल होंगे। उर्स में हज़रत शाह अली मंज़र ऐजाज़ कुदुसी सज्जादा नशीन हुज़ूर साबिर ए पाक कलियर शरीफ़, शेखुल हिंद शाह अम्मार अहमद अहमदी उर्फ़ नय्यर मियां सज्जादा नशीन खानकाह हुजूर शेख़ुल आलम रुदौली रुदौली शरीफ, सय्यद आले मुस्तफा उर्फ सोहेल मियां, द...