चक्रधरपुर, मई 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के लोको कॉलोनी में बुधवार से सात दिवसीय मां शीतला उत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे रेलवे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। उत्सव के पहले ही दिन माता के दर्शन और घटयात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान समूचे क्षेत्र के लोगों ने मां शीतला की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज के लिए सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर के रेलवे के लोको कॉलोनी में शीतला माता पूजा शुरू, हल्दी से बनी प्रतिमा को माथे में लेकर निकली शोभा यात्राविशेष पूजा-अर्चना बुधवार सुबह पवित्र माहौल में बालाजी मंदिर के पीछे स्थित तालाब के समीप विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने के लिए वि...