प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे कर्मचारियों की आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने दो अलग-अलग परियोजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए करोड़ों रुपये की लागत से टेंडर जारी किए गए हैं।रेलवे की लोको कॉलोनी में अफसरों के लिए दो यूनिट टाइप-5 क्वार्टरों का निर्माण कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बहुमंजिला रेलवे स्टाफ क्वार्टरों में स्टेनलेस स्टील बास्केट युक्त अलमारियां और स्टोरेज कैबिनेट लगाने का भी निर्णय लिया गया है। स्टाफ क्वार्टरों में आधुनिक स्टोरेज व्यवस्था के लिए लगभग 1.03 करोड़ रुपये की लागत का प्रावधान किया गया है। दोनों परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल में तीमारदारों को मिलेगा रैन बसेरा यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर सिविल लाइंस से बड़ी ह...