जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत 54 ट्रेन चालकों का लोको इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन हुआ है। मंडल कार्मिक विभाग से 2 दिनों पूर्व यह आदेश जारी हुआ है। इसके अलावा वाणिज्य विभाग से भी दर्जनों रेल कर्मचारियों का एक से दूसरे स्टेशनों पर तबादले का आदेश हुआ है। इससे पूर्व रेल मंडल में सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत विभिन्न पद पर दर्जनों सुपरवाइजर इधर से उधर हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...