शामली, जनवरी 9 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव लोकेश कटारिया को मेरठ मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गौतम की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पुनिया द्वारा जारी आदेश से की गई। नियुक्ति पर लोकेश कटारिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा से संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...