उरई, मार्च 7 -- आटा। कदौरा ब्लॉक के चमारी में बनने जा रहे माताप्रसाद पुस्तकालय के लोकार्पण से पहले शनिवार को पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ, इसमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और एडीजी कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। उन्होंने हवन कुंड में आहुतियां देकर पुस्तकालय की सफलता और क्षेत्र में ज्ञान के प्रसार की कामना की। रविवार को होने वाले भव्य लोकार्पण समारोह से पहले शनिवार को चमारी गांव का माहौल उत्सव जैसा नजर आया। गांव के मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल पर सुबह से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हवन-पूजन शुरू हुआ। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पूजा कर हवन कुंड में आहुतियां दीं और कहा कि गांव में बनने वाला यह पुस्तकालय आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का महत...