हरिद्वार, दिसम्बर 14 -- उत्तराखंड में लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने पर राज्य आंदोलनकारी परमानंद बलोदी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को चेताया। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो वे 30 दिसंबर से देहरादून स्थित यमुना कॉलोनी में लोकायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। बलोदी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि वे इससे पहले भी लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग को लेकर 89 दिनों तक आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के कार्यकाल में लोकायुक्त की नियुक्ति की गई थी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2017 में भाजपा ने सत्ता में आने के सौ दिनों के भीतर लोकायुक्त नियुक्त करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

हिंदी हिन...