लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर संयुक्त नागरिक संगठन ने सौंपा ज्ञापन
देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। संयुक्त नागरिक संगठन ने प्रदेश में पिछले 12 वर्षों से रिक्त पड़े लोकायुक्त के पद पर तत्काल नियुक्ति की मांग की है। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजे ज्ञापन में कहा कि लोकायुक्त न होने से भ्रष्टाचार के 1000 से अधिक मामले लंबित हैं। संगठन ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि खाली कार्यालय पर अब तक जनता के 20 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जो जनधन की बर्बादी है। सर्वोच्च और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद नियुक्ति न होना दुखद है। संगठन ने सरकार से 'भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड' के संकल्प को धरातल पर लाने के लिए फाइलों में दबी इस प्रक्रिया को त्वरित पूरा करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.