कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई स्थित संत क्लेयर्स स्कूल के समीप गुरुवार की अहले सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में वाहन चालक को हल्की-फुल्की चोट आई है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। बताया जाता है कि कार सवार लोग किसी शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सड़क किनारे रखे ईंटों से जा टकराई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया क...