नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए सरकार 3 विधेयक संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। अगर इनपर मुहर लग जाती है, तो देश में लोकसभा सीटों में इजाफा होगा और ये 543 से बढ़कर अधिकतम 850 तक पहुंच जाएंगी। इन विधेयकों को 16 अप्रैल को लोकसभा में पेश किया जाएगा। सवाल है कि इनके लागू होने के बाद किस राज्य में कितनी लोकसभा सीटें होंगी और किस राज्य में संख्या सबसे ज्यादा बढ़ेगी।प्रावधानों में क्या इनके प्रावधानों में कहा गया है कि 815 सीटों राज्यों को दी जाएंगी। पहले यह संख्या 530 थी। जबकि, केंद्र शासित प्रदेशों के पास पहले से मौजूद 15 सीटों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो जाएगा। विधेयक में निर्वाचन क्षेत्रों का फिर से निर्धारण करने के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया जाएगा। सरकार जो तीन वि...