जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला राजनीतिक मामलों की समिति की पांचवीं बैठक जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में आज हुई। बैठक में जिला प्रभारी शशिभूषण राय मौजूद रहे।बैठक में कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने नौ प्रस्ताव रखे, जिन पर गहन चर्चा कर निर्णय लिए गए। मुख्य निर्णयों में लोकसभा व विधानसभा स्तर पर चौपाल लगाकर जनसमस्याओं का संकलन, पंचायत चुनाव-2027 के लिए 231 मुखिया, 27 जिला परिषद, 274 पंचायत समिति व 2740 वार्ड सदस्यों के लिए कार्यकर्ताओं का चयन, सम्मेलन व रैली की तिथि तय करना, संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करना व अनुशासन समिति का गठन शामिल है। बैठक में 7 सितंबर को रांची में राजभवन के समक्ष महाधरना में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में रियाजुद्दीन खान, आनंद बिहारी द...