गढ़वा, फरवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ और बड़गड़ प्रखंड में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की स्थापना का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों प्रखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा की अत्यंत आवश्यकता है। सांसद ने सदन को अवगत कराया कि पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड की कुल जनसंख्या में लगभग 49.9 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति समुदाय की है। वहीं गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड की कुल जनसंख्या 66,092 है। जिसमें से 39,653 लोग अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं, जो लगभग 60 प्रतिशत के बराबर है। उसके बावजूद इन क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं का गंभीर अभाव है। उन्होंने कहा कि दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.