चक्रधरपुर, अगस्त 6 -- चक्रधरपुर। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरुवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की सेल की मनोहरपुर लौह अयस्क खदान, चिरिया के पूर्ण संचालन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि खदान के अंतर्गत धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु और सुकरी-लुटूरूबुरु जैसे क्षेत्रों में विशाल लौह अयस्क भंडार होने के बावजूद अधिकांश पट्टों में वैधानिक एवं वन स्वीकृतियों के अभाव में खनन शुरू नहीं हो सका है। सांसद ने कहा कि खदान का पूर्ण संचालन होने से देश में लौह अयस्क उत्पादन बढ़ेगा, इस्पात उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, आयात पर निर्भरता कम होगी, स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग (एमपीएसएम) की...