लोकसभा में गूंजा छिपादोहर व हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन का मुद्दा, सांसद कालीचरण सिंह ने हटाने के प्रस्ताव का किया विरोध
लातेहार, अगस्त 1 -- लातेहार, संवाददाता। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशनों को हटाने अथवा विस्थापित किए जाने की आशंका का मामला लोकसभा में नियम 377 के तहत उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि दोनों स्टेशनों को हटाने के प्रस्ताव से क्षेत्र की जनता में भारी नाराजगी है। स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। सांसद ने सदन में कहा कि छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन पलामू टाइगर रिजर्व से सटे वनांचल क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, आदिवासी परिवारों, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, मरीजों तथा छोटे व्यापारियों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.