खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता सांसद राजेश वर्मा ने लोकसभा में क्षेत्र के किसानों की तेज आंधी व बारिश से हुई फसल क्षति का मामला जोरदार तरीके से उठाया। संसद में उन्होंने गत 20 मार्च को आंधी, तूफान बारिश और ओलावृष्टि के कारण मक्का और गेहूं की फसलों के नुकसान को लेकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग सरकार से की है। सांसद ने सदन में कहा कि गत 20 मार्च को आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण खगड़िया क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। जिससे अन्नदाताओं के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि खगड़िया लोकसभा की बड़ी आबादी किसानों की है। गत 20 मार्च को जिस तरह से आंधी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को व्यापक रूप से नुकसान हुआ है। इससे न केव...