नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सदन में खुलासा किया कि उनके पास इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि कांग्रेस पार्टी के कई सदस्य प्रधानमंत्री के आसन पर पहुंचकर कोई भी अप्रत्याशित घटना को अंजाम दे सकते थे। उन्होंने यह दृश्य सदन में देखा भी। इसे टालने के लिए उन्होंने ही प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए। गुरुवार को भी लोकसभा विपक्षी हंगामे के कारण बुरी तरह बाधित रही। दोपहर 12 बजे हंगामे के बीच ही बिना प्रधानमंत्री के जबाब के ध्वनिमत से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर सदन स्थगित कर दिया गया। दो बजे बजट पर चर्चा शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहा और सदन तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। तीन बजे सदन शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के आचरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.