नई दिल्ली, मार्च 16 -- लोकसभा में उठी ट्रेनों में यात्री सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा की मांग --------------- -रेलवे की अनुदान मांगों पर चर्चा में विपक्ष ने लगाया केवल घोषणाएं करने का आरोप-सत्ता पक्ष ने सरकार की नीतियों को सराहा, कहा पहले नहीं होता था इतनी तेजी से काम---------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा में रेल मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने ट्रेनों में यात्री सुविधाएं बढ़ाने और सुरक्षा की मांग की है। विपक्षी सांसदों ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह केवल घोषणाएं कर रही है, अमल नहीं हो रहा है, जिससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के सांसदों ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में कभी इतनी तेजी से काम नहीं हुआ।रेलवे की वर्ष 2026-27 की अनुदान मां...