नई दिल्ली, जुलाई 29 -- राजनीति के अखाड़े और संसद की तीखी बहसों के बीच कभी-कभी कुछ ऐसे हल्के-फुल्के पल कैमरे में कैद हो जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। मंगलवार, 28 जुलाई को लोकसभा में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सदन में जब समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव 'एंटी-पेपर लीक बिल' पर बोल रहे थे, तब उनके पीछे बैठीं उनकी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का एक 'क्यूट वीडियो' वायरल हो गया।क्या है इस वायरल वीडियो में? लोकसभा की कार्यवाही के दौरान अखिलेश यादव अपनी सीट से खड़े होकर भाषण दे रहे थे। उनके ठीक पीछे वाली बेंच पर डिंपल यादव बैठी थीं और उनके साथ कैराना से सपा की युवा सांसद इकरा हसन भी मौजूद थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अखिलेश यादव बोल रहे होते हैं, तब डिंपल यादव कैमरे की नजरों से बचने के लिए मुस्कुराते हुए अखिले...