भिलाई, जून 19 -- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हुए क्रॉस वोटिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच हायतौबा मची है। कांग्रेस सहयोगी दलों पर धोखा देने का आरोप लगा रही है। इस बीच, राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ऑब्जर्वर भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि झारखंड में गठबंधन के सहयोगियों ने क्रॉस-वोटिंग की। उन्होंने बीजेपी पर पैसे के दम पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। भिलाई में पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि हमें कांग्रेस विधायकों के सभी वोट मिले। क्रॉस वोटिंग हमारे सहयोगियों ने की। बघेल ने कहा कि 21 विधायक होने के बावजूद बीजेपी ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा और अंबानी के एक आदमी का समर्थन किया। बघेल ने कहा कि हमारे पास 16 विधायक हैं, लेकिन हमने अपना उम्मीदवार उतारा। वे पैसे से लोगों को खरीद रहे हैं। लोकसभा ए...