नई दिल्ली, मई 4 -- मदन जैड़ा नई दिल्ली। करीब दो साल पहले लोकसभा चुनाव में लगे झटके के बाद भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए लगातार मजबूत हो रहा है जबकि, विपक्ष की रणनीति लगातार कमजोर पड़ रही है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को हराकर और असम में जीत की हैट्रिक लगाकर एनडीए ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह विपक्ष की रणनीति को सफल नहीं होने देगा। यह भी पढ़ें- बंगाल जीत के बाद भगवा विस्तार, अब कितने राज्यों में BJP? नक्शे से समझें ग्राफलोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद यह विधानसभा चुनावों का तीसरा दौर था। केंद्र में नई सरकार बनने के तुरंत बाद हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए ने फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाईॉ, जबकि लोकसभा चुनावों में विपक्ष वहां मजूबत दिखा था। हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़कर भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई। हालांकि झा...