सीतापुर, मार्च 12 -- सीतापुर, संवाददाता। सांसद राकेश राठौर ने गुरुवार को लोकसभा के प्रश्नकाल में जिले में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सीतापुर संसदीय क्षेत्र मूलतः ग्रामीण और कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में किसान अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं, लेकिन यहां उच्च स्तरीय कृषि शिक्षा और अनुसंधान की सुविधाओं का गंभीर अभाव है। इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या सरकार सीतापुर के लिए केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने पर विचार कर रही है, जिससे किसानों और स्थानीय युवाओं को आधुनिक कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण की सुविधाएं मिल सकें। सांसद ने कहा कि यहां पर मुख्य रूप से गेहूं, धान, गन्ना, सरसों जैसी फसलों की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है, लेकिन किसानों को आधुनिक कृषि तक...