नई दिल्ली, मार्च 7 -- लोकसभा में सोमवार को स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आने वाले विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा के संचालन, सांसदों को पूरा मौका देने और संसदीय प्रक्रियाओं के पालन के लिए बिरला की जमकर तारीफ की है। इससे प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि सत्तापक्ष का बिरला में अटूट भरोसा है। सदन में संख्याबल को देखते हुए विपक्ष के प्रस्ताव के गिरने के पूरे आसार हैं। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। चूंकि विपक्ष ने पहले चरण के आखिरी दिनों में लोकसभा अध्यक्ष पर पक्षपात के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने का नोटिस दिया था और लोकसभा अध्यक्ष ने उसे स्वीकार भी कर लिया था, इसिलए दूसरे सत्र के पहले ही दिन उस पर चर्चा होनी है। सोमवार को प्रश्नकाल के ठीक बाद विपक्षी संकल्प पर मतदान होगा और अगर उसे सम...