नई दिल्ली, फरवरी 5 -- - सदन में गतिरोध की वजह से प्रधानमंत्री बुधवार को नहीं दे पाए थे जवाब नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में पिछले चार दिन से जारी गतिरोध की स्थिति गुरुवार को भी बनी रही। सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बिना ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। सदन में परंपरा है कि प्रधानमंत्री के जवाब के बाद धन्यवाद प्रस्ताव को पारित किया जाता है। एक बार स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर प्रस्तुत कराए। विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच अध्यक्ष ने धन्यवाद प्रस्ताव को पारित करने के लिए सदन में रखा। सदन ने राष्ट्रपति के अभिभाषण में दिए गए संशोधनों को खारिज करते हुए प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.