नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कांग्रेस सदस्यों ने इसका तीखा विरोध करते हुए हंगामा किया। इसके बाद पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने कार्यवाही शाम चार बजकर सात मिनट पर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा में इस सप्ताह दो अहम मुद्दों पर लंबी चर्चाओं के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को सांसदों को अपने मुद्दे उठाने के लिए शून्यकाल (लोक महत्व के मुद्दे) को लंबा विस्तार दिया। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति 50 लाख रुपये में डकार ली गई। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कुछ अन्य शीर्ष नेताओं का उल्लेख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.