नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष पर बुधवार को तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी के अहंकार की संतुष्टि के लिए लाया गया है। इसका उद्देश्य सदन की गरिमा को आहत करना है। लोकसभा में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रसाद ने बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रस्ताव ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करने के लिए नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति के अहं को संतुष्ट करने का माध्यम बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद के खिलाफ इस तरह का प्रस्ताव लाना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।प्रसाद ने राहुल गांधी को संसदीय प्रणाली को बेहतर समझने के लिए कौल...