मैनपुरी, जून 24 -- डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें निर्यातकों, उद्यमियों और विभागीय अधिकारियों के साथ उप्र निर्यात प्रोत्साहन नीति 2025-30 के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने जोर देकर कहा कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाना समय की मांग है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के उत्पादों का निर्यात थर्ड पार्टी या अन्य जनपदों के माध्यम से न होकर सीधे डायरेक्ट एक्सपोर्ट के रूप में होना चाहिए, जिससे उद्यमियों को बेहतर मूल्य मिल सके और जिले की निर्यात क्षमता बढ़े। उन्होंने प्रशासन की ओर से सुरक्षा, परिवहन, विपणन और कानून-व्यवस्था संबंधी हर संभव सहायता का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- डीएम ने उद्यमियों की सुनीं...