रामगढ़, अप्रैल 4 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी लोकल सेल संचालन समिति के लोगों ने शनिवार को लोकल सेल के ट्रकों को कोलियरी में लोडिंग के लिए प्रवेश करने से रोक दिया है। संचालन समिति के लोगों ने कोलियरी प्रबंधन के लोकल सेल के मजदूरों को लोडिंग प्वाइंट पर जाने देने से रोकने के विरोध में ट्रकों को प्रवेश करने से रोका है। इसके बाद लोकल सेल संचालन समिति ने बैठक किया। जिसमें उपस्थित समिति के लोगों ने कहा कि कोलियरी प्रबंधन ने शुक्रवार को लोकल सेल के मजदूरों को लोडिंग प्वाइंट पर जाने देने से रोक दिया है। ऐसे में प्रबंधन जब तक लोकल सेल के मजदूरों के पूर्व की तरह लोडिंग प्वाइंट पर जाने देने की इजाजत नहीं देता है, तब तक समिति के लोग ट्रकों को कोलियरी में प्रवेश करने से रोके रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता नेमन यादव और संचालन राजेश महतो ने की। जबकि बै...