भदोही, जुलाई 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह शुरू होने के पूर्व खाद्य विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान दुकानों पर चलाया जाए। लोकल ब्रांड का सैंपल लेकर जांच को लैब भेजा जाए। रिपोर्ट के आधार पर नकली और मिलावटी खाद्य-पेय पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबूसराय से ऊंज प्रयागराज सीमा एवं भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर भी दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जांच की जाए। यह निर्देश गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार स्टीयरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान डीएम जिले में खाद्य सुरक्षा, जन स्वास्थ्य एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिए। यह भी पढ़ें- खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होगी, बिना रजिस्ट्रेशन प्रतिष्ठान नहीं चलेगा जिला स्तरीय अधिकारियों...