पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार रात से शनिवार तक कई मोहल्लों और कॉलोनियों में लोकल फॉल्ट, फेस की समस्या और ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। बिजली न मिलने से लोगों को गर्मी, पेयजल और घरेलू कामकाज में काफी परेशानी उठानी पड़ी।शुक्रवार रात करीब दस बजे नकटादाना विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सांईधाम कॉलोनी क्षेत्र में लोकल फॉल्ट आने से लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं दूधिया मंदिर मार्ग और मोहल्ला भूरे खां में फेस की समस्या के कारण करीब डेढ़ घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। आधी रात के बाद निरंजनकुंज कॉलोनी, रामस्वरूप पार्क, मोहल्ला खुशीमल, सराय, खकरा, डोरीलाल, साहूकारा और डालचंद क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के चलते लगभग चार घंटे तक बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें-...