गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- गाजियाबाद। गाजियाबाद स्टेशन पर देरी से आ रही लोकल ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए परेशानी बन रही है। सोमवार को भी कई लोकल ट्रेन के विलंब से आने से दैनिक यात्री परेशान नज़र आए। खासकर नौकरी पेशा लोगों को दफ्तर पहुंचने में अधिक इंतजार करना पड़ा। गाजियाबाद स्टेशन पर रोजाना कई लोकल ट्रेन का आवागमन होता है,जो दिल्ली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, तिलक ब्रिज, अलीगढ़, पानीपत आदि अन्य स्थानों की तरफ जाती है। इन सभी लोकल ट्रेन से रोजाना बड़ी संख्या में गाजियाबाद स्टेशन से दैनिक यात्री नौकरी व अन्य जरूरी सिलसिला में जाते हैं। लेकिन लोकल ट्रेन के लगातार आधे घंटे से लेकर डेढ़ से दो घंटे तक देरी से आने से दैनिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.