जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- टाटानगर से खड़गपुर मेमू ट्रेन का परिचालन रेलवे ने सोमवार से गुरुवार तक फिर रद्द कर दिया है। इसके साथ ही चक्रधरपुर मंडल द्वारा आधा दर्जन से अधिक लोकल ट्रेनों को रद्द किए जाने से टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी आ गई है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, जिसका सीधा असर स्टेशन की जनरल टिकट बिक्री पर पड़ा है। लोकल ट्रेनों के नहीं चलने से स्टेशन का जनरल टिकट केंद्र ज्यादातर खाली नजर आ रहा है। वहीं, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन संचालक भी परेशान हैं। एटीवीएम संचालकों का कहना है कि ट्रेनों के रद्द होने से यात्री बेहद कम आ रहे हैं, लेकिन रेलवे के प्रावधान के तहत उन्हें पूरे दिन मशीन के पास बैठना पड़ता है। चक्रधरपुर मंडल में लाइन किनारे हाथियों क...