काशीपुर, फरवरी 10 -- बाजपुर, संवाददाता। हाथी कुंडा ट्रक ऑनर्स वेलफेयर सोसायटी से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने मंगलवार को सोसायटी अध्यक्ष करमजीत सिंह की अगुवाई में तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व एसएसआई विक्रम धामी को ज्ञापन सौंपकर स्टोन क्रशरों द्वारा स्टॉक से क्रय किए जाने वाले खनन माल को बंद कर सरकार से स्वीकृत खनन पट्टों से खनन चुगान कराने की मांग की। ट्रांसपोर्टरों ने कहा है कि ग्राम जोगीपुरा, इटव्वा, गोबरा व अन्य इलाकों के प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा वन विभाग की भूमि से अवैध रूप से खनन चुगान कर स्टॉक लगा रखे हैं, जिन्हें रात्रि में स्टोन क्रशरों में शिफ्ट कर दिया जाता है। सरकार द्वारा ई टेंडरिंग व प्राइवेट पट्टे खनन चुगान के लिए जारी किए गए हैं, जिनका खनन माल स्टोन क्रेशरों द्वारा नहीं खरीदा जा रहा है। जिससे लोकल ट्रांसपोर्टर व सरकार को राजस...