लखनऊ, दिसम्बर 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा की लोक लेखा समिति ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटियों की समस्याओं का त्वरित ढंग से निराकरण किया जाए। इसके लिए एक ऐसी व्यवस्था स्थापित की जाए जिससे शिकायतकर्ता का उचित और समय पर समाधान हो सके। लोक लेखा समिति के सदस्य एमएलसी पवन सिंह ने बताया कि बुधवार को विधान भवन, लखनऊ में लोक लेखा समिति में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संबंध में नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक द्वारा प्रस्तुत उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण में भूमि अर्जन एवं परिसंपत्तियों के आवंटन से संबंधित प्रदेश सरकार वर्ष-2023 के प्रतिवेदन पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सभापति महबूब अली, सदस्य एवं विभाग के अधिकारी अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार, अप...