कुशीनगर, मार्च 29 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। आगामी 11 एवं 12 अप्रैल को होने वाले लोकरंग महोत्सव के लिए आयोजन समिति द्वारा बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आयोजन की तैयारी भी तेज कर दी गई है। फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबीपट्टी में पिछले 19 वर्षों से आयोजित अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका लोकरंग महोत्सव 2026 का पोस्टर जारी कर दिया गया है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंस्कृति और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए अब क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर लगाने सहित लोगों को आमंत्रण देने का कार्य किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि आज के दौर में बढ़ते सांस्कृतिक भड़ैती और फूहड़पन के बीच लोकरंग जैसे कार्यक...