देहरादून, मार्च 27 -- सोशल बलूनी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कश्मीर का रौफ, गढ़वाल का पांडव और भांगड़ा की प्रस्तुति ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की संस्कृति के दर्शन कराए। लोकरंग उत्सव में भारत की सांस्कृतिक झलक दिखी। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड लोक विरासत ट्रस्ट चारधाम अस्पताल व सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी और कार्यक्रम आयोजक डॉक्टर केपी जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड के पारंपरिक ढोल और नगाड़ों के साथ हुई। उत्तराखंड समेत सात राज्यों के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर समां बांधा। लोकरंग उत्सव में कश्मीर के रौफ गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। गढ़वाल के पौड़ा (पांडव) नृत्य पर कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। पंजाब के ...