लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आयोजित आत्मरक्षा, योग और नाट्य प्रशिक्षण कार्यशालाओं का समापन प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ। 22 से 29 जून तक चली इन कार्यशालाओं का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, आत्मरक्षा कौशल, व्यक्तित्व विकास और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने की। विशिष्ट अतिथि प्रो. गीताली रस्तोगी, प्रो. रिचा शुक्ला और प्रो. मंजुला यादव मौजूद रहीं। यहां प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना भी है। उन्होंने छात्राओं से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों ...