लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई
इटावा औरैया, जून 1 -- भरथना। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर मंदिर दानसहाय स्थित विश्वनाथ मैरिज होम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण का आदर्श उदाहरण है। उनके कार्य आज भी लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र गौतम के आगमन पर जयंती समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया तथा केक काटकर लोकमाता के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रकाश पाल ने की इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, डॉ. आरएन. दुबे, रहे। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.