लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ,महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात
बिजनौर, अगस्त 26 -- बिजनौर। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना' का शुभारंभ किया है। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना की घोषणा करते हुए 27, 28 और 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में प्रदेश की सभी महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया। इसके बाद, 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को जीवनभर यह सुविधा मिलती रहेगी, जिसके लिए उन्हें केवल अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिखाना होगा। लखनऊ में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिजनौर स्थित सेंट मैरी स्कूल के सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.